Showing posts with label High. Show all posts
Showing posts with label High. Show all posts

Saturday, November 11, 2017

पीत पत्रकारिता और चाटूकारिता।

             पीत पत्रकारिता अर्थात येलो जर्नलिज्म। किसी की चाटूकारिता करना, भाटगिरी करना या सीधे लफ़्ज़ों में चमचागिरी करना, किसी के पीछे हाथ धोकर नहीं अपितु नहा धोकर पड़ जाना। किसी से कोई आर्थिक हित सीधा करने के लिए उसे सार्वजनिक रूप से प्रताड़ित करने को ही पीत पत्रकारिता कहते हैं। यह मेरा अभिमत है। ज़रूरी नहीं कि आप सब भी मेरी सोच से सहमत हों।
              आज भारत में एक साथ कई टी व्ही न्यूज़ चैनल यही सब कर रहे हैं। कोई सरकार की भाटगिरी कर करोड़ों के विज्ञापन हथिया रहा है तो किसी का मालिक सरकार के साथ होकर आर्थिक सिद्धियां प्राप्त कर रहा है।
               आज पत्रकारिता में जो निरपेक्ष है उसकी कोई गिनती नहीं है और जो किसी के साथ है वही फ़ल-फ़ूल रहा है। आप भी अगर पत्रकार हैं और श्रेष्ठ चाटुकार नहीं हैं तो माफ़ कीजिए आप स्वयं को थोथी दिलासा ही देते रहेंगे और आपसे कई पायदानों पीछे के चाटुकार आपको पीछे धकेल तेज़ी से आगे बढ़ जाएँगे। क्षमा सहित। सैयद महमूद अली चिश्ती समूह सम्पादक अग्निचक्र समूह।
agnichakrlivenews.blogspot.com

Friday, November 10, 2017

बदलता देश, बदलती पत्रकारिता।

                आधुनिक युग में विश्व का तेजी से भूमण्डलीकरण हो रहा है। नए नए ब्रांड की फोर व्हीलर से लेकर बेहतर लुक और स्टाइल में स्कूटर के साथ टू व्हीलर भी मार्किट में मौजूद है।
                 मीडिया में भी आधुनिक तकनीक का अत्यधिक उपयोग और कंप्यूटिकरण तेज़ी से विस्तार ले रहा है। डेस्कटॉप की जगह लैपटॉप और लैपटॉप की जगह टैबलेट और अब टैब की जगह स्मार्ट फोन ने लेकर पत्रकारिता को सहज सुलभ संसाधन दे दिया है।

Wednesday, November 8, 2017

एंड्राइड पत्रकारिता।

                दोस्तों आज विज्ञान के इस महान आविष्कार ने हम पत्रकारों की पत्रकारिता को कितना आसान कर दिया है। केवल एक मोबाईल फ़ोन ने हमारी पत्रकारिता को बेहद आसान बना दिया है।
                 न फ़ोटो के लिए कैमरा, न टाइपिंग के लिए डेस्कटॉप/लैपटॉप और न इंटरनेट के लिए ब्रॉडबैंड कनेक्शन। सभी काम पलक झपकते हमारे जेब में रखा एंड्राइड मोबाइल फोन कर देता है, अब वीडियो न्यूज़ भी हाई डेफिनेशन में हम अपने स्मार्ट फोन से बनाकर तुरन्त अपने चैनल को भेज सकते हैं।
                 सिर्फ़ मोबाईल फोन ने हमारी आधुनिक पत्रकारिता को कितना आसान कर दिया है। आप अब घर बैठे अपने मोबाइल फोन की सहायता से ऑनलाइन इनकम भी जनरेट कर सकते हैं। एक वेबसाइट के माध्यम से, एक न्यूज एप्प के ज़रिए या एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से।

Featured post

मोदी की जीत भारतीय राजनैतिक चेतना का तीसरा सोपान है।

उनके लिए जिन्हें देश से प्रेम भी है और देश की फिक्र भी है मोदी की जीत भारतीय राजनैतिक चेतना का तीसरा सोपान है। पिछड़ों और दलितों की राजनीत...