Wednesday, February 13, 2019

रोज़ दो बॉईल अण्डे खाईये। स्वस्थ रहियेगा।

रोज दो उबले अंडे खाने से जो होगा आपने कभी सोचा नहीं होगा, एक बार जरुर पढ़े।

अंडा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अंडा खाने से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है। और शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए दुबले-पतले और कमजोर लोगों को डॉक्टर भी अंडे खाने की सलाह देते हैं। कुछ लोग कच्चा अंडा खाते हैं। कुछ लोग अंडे को उबालकर खाते हैं। और कुछ लोग अंडे की आमलेट बना कर खाते हैं।

अंडे को उबालकर खाना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अंडे को उबालकर खाने से शरीर को प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। अंडे का सेवन सीमित मात्रा में करना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। ज्यादा अंडे खाने से आपको कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं। आज की पोस्ट में हम आपको रोजाना दो उबले अंडे खाने के रोचक फायदे बताएंगे। आइए जानते हैं। रोज दो उबले अंडे खाने से जो होगा आपने कभी सोचा नहीं होगा, एक बार जरूर पढ़ें।

मांसपेशियों में बदलाव। रोज दो उबले अंडे खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं। मांसपेशियों का आकार बढ़ता है। और शरीर की कमजोरी और दुबलेपन की समस्या खत्म होती है।

मस्तिष्क में बदलाव। रोज दो उबले अंडे खाने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है। और भूलने की बीमारी खत्म होती है। क्योंकि अंडे में पाया जाने वाला कोलिन नामक तत्व मस्तिष्क की यादाश्त को तेज करता है। और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

हड्डियों में बदलाव। रोज दो उबले अंडे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। अंडे में पाया जाने वाला विटामिन डी हड्डियों को मजबूत करता है। और शरीर के विकास में सहायक होता है।

कमजोरी। रोज दो उबले अंडे आने से शरीर की हर प्रकार की कमजोरी खत्म होती है। और शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है।

No comments:

Post a Comment

Featured post

मोदी की जीत भारतीय राजनैतिक चेतना का तीसरा सोपान है।

उनके लिए जिन्हें देश से प्रेम भी है और देश की फिक्र भी है मोदी की जीत भारतीय राजनैतिक चेतना का तीसरा सोपान है। पिछड़ों और दलितों की राजनीत...